बिजली के तारों के संपर्क में आई बस, 2 लोगों की मौत और 5 झुलसे

Rajasthan: Bus comes in contact with electric wires, 2 dead and 5 injured

Rajasthan: राजस्थान के जयपुर जिले के मनोहरपुर इलाके में मंगलवार यानी की आज 28 अक्टूबर को एक प्राइवेट बस बिजली के तारों के संपर्क में आ गई जिससे उसमें करंट आ गया और दो लोगों की मौत हो गई। जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने ये जानकारी देते हुए बताया कि करंट लगने से पांच व्यक्ति झुलस भी गए हैं। उन्होंने बताया कि मजदूरों को ले जा रही ये बस एक गांव के पास कच्ची सड़क से गुजर रही थी, तभी ये हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि बिजली के तार के संपर्क में आने के बाद बस में आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि पांच घायलों को इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल ले जाया गया है।

Read Also: चीन और आसियान ने विस्तारित मुक्त व्यापार समझौते पर किए हस्ताक्षर

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह ने बताया कि बस उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से मजदूरों को लेकर मनोहरपुर स्थित एक ईंट भट्टा जा रही थी। बस में कुछ गैस सिलेंडर और अन्य घरेलू सामान भी था। उन्होंने बताया कि मनोहरपुर के एक गांव के पास कच्चे रास्ते से गुजरते समय बस की छत पर रखा सामान हाईटेंशन लाइन को छू गया जिसके बाद बस में आग लग गई। कुछ मजदूर बस से कूदने में कामयाब रहे। बाद में आग बुझा दी गई। घायलों को शाहपुरा के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से छह को झुलसने की वजह से जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि कुछ का शाहपुरा में प्राथमिक उपचार किया गया। उन्होंने ने बताया कि घरेलू सामान में गैस सिलेंडर भी शामिल थे।

Read Also: बॉलीवुड जगत ने दिग्गज अभिनेता सतीश शाह को दी अंतिम विदाई

उप-मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री प्रेम चंद बैरवा ने कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी। एसएमएस अस्पताल में ‘बर्न वार्ड’ में घायलों के शीघ्र उपचार की व्यवस्था की गई। जिला प्रशासन के अधिकारी भी स्थिति का जायजा लेने अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘एक्स’ पर लिखा, जयपुर के मनोहरपुर में हुई बस दुर्घटना में जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद है। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार का निर्देश दिया गया है। राज्यपाल हरिभाउ बागडे ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक जताते हुए लिखा, ‘‘जयपुर के मनोहरपुर में श्रमिकों से भरी बस के हाईटेंशन लाइन छूने से आग लगने के कारण दो व्यक्तियों की मृत्यु और कई अन्य के घायल होने का समाचार दुखद है। राजस्थान में जिस प्रकार से आए दिन हादसे होने से आम जन अपनी जान गंवा रहे हैं, वे चिंताजनक है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *