राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस वीडियो की सामग्री को फर्जी बताया है, जिसमें दावा किया गया था कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET)-स्नातक (UG) 2026 का पेपर लीक हो गया।
NTA ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बयान में कहा कि परीक्षा व्यापक सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था के बीच सफलतापूर्वक आयोजित की गई। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पेपर लीक के दावे वाले वीडियो को लेकर एजेंसी ने एक बयान में कहा कि, “NTA का ध्यान सोशल मीडिया पर NEET-UG 2026 के बारे में फैलाए जा रहे एक मनगढ़ंत वीडियो की ओर दिलाया गया है। वीडियो में किया गया दावा फर्जी है।’’
Read Also: अमेरिका-ईरान बातचीत खत्म, ट्रंप की धमकियों के बावजूद तकनीकी बातचीत जारी रहेगी
NTA ने कहा कि छात्रों को धोखा देने या उनमें भय पैदा करने के लिए इस तरह की भ्रामक जानकारी तैयार करना और उसे जानबूझकर प्रसारित करना एक ‘गंभीर अपराध’ है। एजेंसी ने कहा, “NTA, आई4सी और कानून लागू करने वाली एजेंसियों की मदद से इस सामग्री को शुरू करने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।” NTA ने छात्रों, अभिभावकों और आम जनता से अपील की है कि वे जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट और एजेंसी के सत्यापित सोशल मीडिया हैंडल पर ही भरोसा करें और ऐसी सामग्री को आगे न बढ़ाएं।
बीते रविवार को 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने NEET-UG की पुनर्परीक्षा दी है। इससे पहले, पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई थी। पेपर लीक के बाद आलोचना झेल रही राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने कहा कि एक ‘समग्र-सरकारी’ दृष्टिकोण ने इस बड़े कार्य को रिकॉर्ड समय में पूरा कराने में मदद की।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
