PM Modi: बजट शहरों को विकास का केंद्र बनाने पर केंद्रित है, ईयू ट्रेड डील से पंजाब को फायदा होगा

PM Modi

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 में जालंधर, लुधियाना और देश के कई अन्य शहरों को विकास के बड़े केंद्रों में बदलने पर बहुत अधिक ध्यान केंद्रित किया गया है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि हाल ही में यूरोपीय संघ के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) से पंजाब सहित भारतीय निर्माताओं को अपने उत्पादों के निर्यात में लाभ होगा। PM Modi

गुरु रविदास जयंती के अवसर पर डेरा सचखंड बल्लां में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि रविवार को संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट में 17 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे गांवों, गरीबों, किसानों और युवाओं को लाभ होगा।

Read Also: केंद्रीय बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: CM नायब सिंह सैनी

मोदी ने कहा, ‘‘यह बजट गरीबों, अन्नदाताओं, युवाओं और महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाएगा। यह बजट गांवों को मजबूत करने, किसानों की आय बढ़ाने और ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ पहलों को बढ़ावा देने के लिए है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में, हमारी सरकार ने सड़कों, बिजली, पानी, रेल और सिंचाई परियोजनाओं में अभूतपूर्व निवेश किया है। बुनियादी ढांचे पर खर्च किया गया पैसा रोजगार के कई अवसर पैदा कर रहा है।’’ PM Modi

मोदी ने कहा कि अगर गांवों में सड़कें अच्छी होंगी तो उपज को मंडियों तक ले जाना आसान होगा, जिससे सभी को फायदा होगा।
उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार ने पिछले कई वर्षों से गरीबों और मध्यम वर्ग को अच्छी और सस्ती चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर ध्यान केंद्रित किया है। पिछले 11 वर्षों में कई दवाओं की कीमतें कम की गई हैं, जबकि गरीबों और बुजुर्गों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।’’ PM Modi

प्रधानमंत्री ने कहा कि कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने के लिए कई जीवनरक्षक दवाओं के दाम कम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके लिए दवाएं विदेशों से मंगानी पड़ती हैं, लेकिन गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए ये महंगी दवाएं पहुंच से बाहर रहती हैं, ऐसे में कई दवाओं की कीमतें कम की गई हैं। बजट का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य जालंधर, लुधियाना, होशियारपुर (सभी पंजाब में) और देश के कई अन्य शहरों को विकास के बड़े केंद्र बनाना है। उन्होंने कहा कि बजट में इन शहरों के विकास के लिए पर्याप्त धनराशि का प्रावधान किया गया है।

Read Also: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया विकसित भारत-2047 का सर्वस्पर्शी बजट

पीएम मोदी ने ये भी कहा कि बजट में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र के लिए धनराशि का प्रावधान किया गया है, साथ ही निर्यात क्षेत्र के लिए भी कई घोषणाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि भारत वस्त्र और परिधान के क्षेत्र में एक बड़ा निर्यातक देश बन रहा है इसलिए, बजट में वस्त्र क्षेत्र और बुनकरों के लिए कई घोषणाएं की गई हैं। PM Modi

प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि देश में कई बड़े ‘टेक्सटाइल पार्क’ स्थापित किए जाएंगे, जिनसे कपास किसानों और मजदूरों को लाभ होगा। बजट में खेलों को भी प्रमुखता दिए जाने का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि इस क्षेत्र में पंजाब काफी आगे है। उन्होंने कहा कि बजट में घोषित ‘खेलो इंडिया मिशन’ के तहत न केवल आधुनिक बुनियादी ढांचा तैयार किया जाएगा, बल्कि प्रशिक्षकों, कर्मचारियों और अन्य पेशेवरों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। PM Modi

हाल ही में यूरोपीय संघ के साथ हुए व्यापार समझौते का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया इसे ‘‘मदर ऑफ ऑल डील्स’’ (सबसे बड़ा समझौता) कह रही है। उन्होंने कहा, ‘‘इस समझौते से 27 यूरोपीय देशों के साथ हमारा व्यापार फले-फूलेगा, क्योंकि हमें वहां माल भेजने पर मामूली कर देना होगा।’’

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *