Election-असम विधानसभा चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट जारी

Election

Election- BJP ने असम विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है । इस सूची में 88 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। CM हिमंत बिस्वा सरमा जलुकबारी सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से टिकट मिला है। दिसपुर असम की सबसे प्रतिष्ठित सीट मानी जाती है। प्रद्युत बोरदोलोई ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था और बुधवार को हिमंता बिस्वा सरमा की मौजूदगी में बीजेपी जॉइन की थी।  सीएम हिमंता ने कहा कि ये कदम पार्टी को मजबूत करेगा, सीएम हिमंता बिस्वा सरमा खुद जालुकबारी सीट से चुनाव लड़ेंगे और ये उनकी पुरानी सीट है और वो यहां से लगातार जीतते आए हैं।Election

Read Also-President: यूपी के 3 दिवसीय दौरे पर द्रोपदी मुर्मू, आज अयोध्या में श्रीरामयंत्र की स्थापना में लिया हिस्सा

इस लिस्ट में कई पुराने विधायकों को दोबारा टिकट मिला है, साथ ही कुछ नए और युवा चेहरे भी शामिल किए गए हैं। महिलाओं और आदिवासी इलाकों को भी अच्छी जगह दी गई है, पूरी लिस्ट में नाम जैसे, अश्विनी राय सरकार (गोलकगंज), उत्तम प्रसाद (धुबरी), माधवी दास (बिरसिंग जारुआ) और अंत में बिजॉय मालाकार (रामकृष्ण नगर) तक शामिल हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने 15 मार्च को असम विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान किया। असम में 9 अप्रैल को 126 सीटों के लिए मतदान होगा वहीं इस चुनाव का परिणाम 4 मई को घोषित किया जाएगा। Election

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *