अलीगढ़ में पीएम मोदी बोले- कांग्रेस और इंडी गठबंधन की नजर आपकी प्रॉपर्टी पर -गरमाई सियासत !

PM MODI ON CONGRESS

PM MODI ON CONGRESS:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन की नजर अब आपकी कमाई पर है, आपकी संपत्ति पर है। उन्होंने कहा कि आपकी मेहनत की कमाई, आपकी संपत्ति पर कांग्रेस अपना कब्जा करना चाहती है। आपकी संपत्ति को कब्जे में लेकर बांटना चाहती है।

Read also-पीएम मोदी की तुलना ओसामा से करने पर गरमाई सियासत ! जानें क्या है ये पूरा मामला

प्रधानमंत्री ने कही ये बात…
मैं देशवासियों को आग्रह करना चाहता हूं कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन की नजर अब आपकी कमाई पर है, आपकी संपत्ति पर है। कांग्रेस के सहजादे का कहना है कि उनकी सरकार आई तो कौन कितना कमता है, किसके पास कितनी प्रॉपर्टी है, किसके पास कितना धन है, किसके पास कितने मकान है, उसकी जांच कराएंगे। इतना ही नहीं वो आगे कहते हैं कि ये जो संपत्ति है उनको सरकार अपने कब्जे में लेकर, उसको सबको बांट देगी,
ये कहते हैं। भाइयों बहनों आप सोचिए हमारी माताओं- बहनों के पास सोना होता है। ये सोना शरीर पर पहनकर प्रभाव पैदा करने के लिए नहीं होता है। हमारे देश में माताओं-बहनों के पास सोना होता है, वो कितना ही कम क्यों न हो वो स्त्री धन होता है। पवित्र माना जाता है। कानून भी उसकी रक्षा करता है। अब इनकी नजर कानून बदलकर हमारी माताओं- बहनों की संपत्ति छीनने का भी खेल खेला जा रहा है। उनके मंगलसूत्र उस पर भी नजर है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *