PM मोदी ने तेजस लड़ाकू विमान में भरी उड़ान, बोले- दुनिया में हम किसी से कम नहीं

PM Modi Tejas fighter plane- पीएम मोदी ने 25 नवंबर यानी आज कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान में उड़ान भरी । स्वदेशी तेजस विमान में कुल 45 मिनट की सॉर्टी रही । आपको बता दे कि पीएम मोदी ने लड़ाकू विमान तेजस मे 45 मिनट तक उड़ान भरी और दौरान आसमान मे उड़ान भरते वक्त कुछ समय के लिए तेजस के सारे कंट्रोल को खुद ही ऑपरेट किया ।

आपको बता दे कि पीएम ने उड़ान भरने के बाद कहा कि कि उन्होंने सफलतापूर्वक तेजस की उड़ान भरी और उन्हें इसके लिए गर्व है. इतना ही नहीं, उन्होंने बेंगलुरु स्थित एचएएल यानी हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड फैसिलिटी का दौरा भी किया।

Read also –फेस क्रीम लॉन्च करते ही दीपिका पादुकोण हुईं ट्रोल, कीमत जान ट्रोलर्स ने लगा दी क्लास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उड़ान की तस्वीरों को अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया और लिखा, ‘मैं आज तेजस में उड़ान भरते हुए अत्यंत गर्व के साथ कह सकता हूं कि हमारी मेहनत और लगन के कारण हम आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में विश्व में किसी से कम नहीं हैं। भारतीय वायुसेना, DRDO और HAL के साथ ही समस्त भारतवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं.’ उन्होंने एक और पोस्ट में कहा, ‘तेजस पर सफलतापूर्वक उड़ान पूरी की. यह अनुभव अविश्वसनीय रूप से समृद्ध था, जिसने हमारे देश की स्वदेशी क्षमताओं में मेरे विश्वास को काफी हद तक बढ़ा दिया और हमारी राष्ट्रीय क्षमता के बारे में मुझमें नए सिरे से गर्व और आशावाद की भावना पैदा की।

Read also – उत्तरकाशी सुरंग स्थल पर वर्टिकल ड्रिलिंग मशीन पहुंची

गौरतलब है कि तेजस भारत द्वारा विकसित किया जा रहा एक हल्का व कई तरह की भूमिकाओं वाला जेट लड़ाकू विमान है. यह हिन्दुस्तान एरोनाटिक्स लिमिटेड द्वारा विकसित एक सीट और एक जेट इंजन वाला, अनेक भूमिकाओं को निभाने में सक्षम एक हल्का युद्धक विमान है. यह बिना पूंछ का, कम्पाउण्ड-डेल्टा पंख वाला विमान है

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *