सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक घायल

फरीदाबाद के सेक्टर-14 इलाके में शुक्रवार को कथित तौर पर तेज रफ्तार टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी की चपेट में आने से 32 साल के युवक की मौत हो गई, जबकि एक दूसरा युवक घायल हो गया। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान फरीदाबाद की भीम बस्ती के पंकज के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।पुलिस के मुताबिक कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि वो सड़क पर बने डिवाइडर को तोड़ते हुए ‘लेबर चौक’ गोलचक्कर के अंदर घुस गई। ये हादसा शुक्रवार शाम को हुआ था।

टोयोटा फॉर्च्यूनर कार एक महिला चला रही थी और उसे भी चोटें आई हैं। पुलिस को पंकज को निकालने के लिए गोल चक्कर के ढांचे को तोड़ना पड़ा लेकिन जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि पंकज के शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल में रखा गया है।

Read also – PM मोदी ने तेजस लड़ाकू विमान में भरी उड़ान, बोले- दुनिया में हम किसी से कम नहीं

सब इंसपेक्टर राज सिंह ने कहा कि इस घटना में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरे की हालत बेहद गंभीर है और उसका इलाज प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। कार चला रही महिला को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा जा रही है।एक्सीडेंट हुआ है, एक आदमी एक्सपायर हो गया है। और एक आदमी को घायल बता रहे हैं, जो यहां के देखने वाले हैं वो कह रहे हैं कि लेडीज चला रही थी इसको। सुनने में आया है, वेरीफाइ करेंगे उसके बाद आपको बताएंगे। pti

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *