PM मोदी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बाइडन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

PM Modi:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के जल्द और पूरी तरह से स्वस्थ होने की कामना की। बाइडन के ‘प्रोस्टेट कैंसर’ से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है।पीएम ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जो बाइडन के स्वास्थ्य के बारे में सुनकर बहुत चिंतित हूं। हम उनके शीघ्र और पूरी तरह से स्वस्थ होने की कामना करते हैं। हमारी प्रार्थनाएं डॉ. जिल बाइडन और उनके परिवार के साथ हैं।’

Read also- पुंछ में LOC के पास देगवार गांव में संदिग्ध गुब्बारा दिखने से मचा हड़कंप, सेना हुई अलर्ट

बाइडन के कार्यालय ने रविवार को कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ‘प्रोस्टेट कैंसर’ से पीड़ित हैं। बाइडन के कार्यालय ने बताया कि 82 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति की मूत्राशय संबंधी परेशानियों के कारण जांच की गई जिसमें चिकित्सकों को उनके ‘प्रोस्टेट’ में एक गांठ का पता चला।शुक्रवार को उनके ‘प्रोस्टेट कैंसर’ से पीड़ित होने की पुष्टि हुई और जांच में यह भी पता चला कि कैंसर की कोशिकाएं हड्डी तक फैल गई हैं।

Read also- उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ‘जनता दरबार’ लगाया

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *