74वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा

देश आज 74 वाँ स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आज सुबह राष्ट्र को संबोधित किया। पीएम मोदी का स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लाल किले में किया। प्रधानमंत्री ने तब गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया।

प्रधानमंत्री के लिए गार्ड ऑफ ऑनर में सेना, नौसेना, वायु सेना और दिल्ली पुलिस के एक-एक अधिकारी और 24 पुरुष शामिल थे। इस साल गार्ड ऑफ ऑनर की कमान लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव एस येवलकर ने संभाली थी जबकि लाल किले की प्राचीर से जब पीएम मोदी तिरंगा फहरा रहे थे तो उनका सहयोग महिला सैन्‍य अफसर मेजर श्‍वेता पांडे कर रही थीं।

लाल किले में आने से पहले, प्रधानमंत्री ने राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

 

पीएम मोदी ने लगातार सातवीं बार स्‍वतंत्रता दिवस पर लाल किले से तिरंगा फहराया है। ऐसा करने वाले वो पहले गैर कांग्रेसी पीएम हैं। इस बार के स्‍वतंत्रता दिवस में काफी कुछ खास और नया देखने को मिल रहा है। कोरोना वायरस के कारण कार्यक्रम की शुरूआत से ही सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी आम और खास की स्‍क्रीनिंग की गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जब सभा स्‍थल पर पीएम मोदी की आगवानी की तो भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मास्‍क लगाया हुआ था जबकि पीएम मोदी ने साफे से मुंह ढंका हुआ था। पीएम और रक्षा मंत्री दोनों ही सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करते हुए दिखाई दे रहे थे। इसके बाद जब पीएम मोदी ने परेड का निरीक्षण किया तो जवान भी आम दिनों की बजाय थोड़ा दूरी पर खड़े हुए थे। हर बार कार्यक्रम का हिस्‍सा होने वाले बच्‍चे इस बार कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *