पीएम मोदी ने तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्टा के साथ द्विपक्षीय बैठक की

PM Modi Gujarat Visit – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के गांधीनगर में तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्टा के साथ द्विपक्षीय बैठक की।होर्टा बुधवार से शुरू होने वाली वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ग्लोबल समिट में हिस्सा लेने के लिए गुजरात में हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी तीन दिन के कार्यक्रम के लिए गुजरात में हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के उद्घाटन से एक दिन पहले मंगलवार को अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर से एक रोड शो की अगुवाई करेंगे।

Read also – चीकू की कीमत 1 लाख रुपये, गली-गली में लगे पोस्टर

अहमदाबाद शहर के पुलिस उपायुक्त (यातायात-पूर्व) सफीन हसन ने बताया कि एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी यूएई के राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे। इसके बाद शाम को तीन किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू होगा।वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट इंडस्ट्री 4.0, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन, सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग, ग्रीन हाइड्रोजन, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और रिन्यूवेबल एनर्जी और स्थिरता की दिशा में ट्रांजिशन जैसे विश्व स्तर पर प्रासंगिक विषयों पर सेमिनार और कॉन्फ्रेंसों सहित अलग-अलग कार्यक्रमों की मेजबानी करेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *