PM मोदी आज ओडिशा में रेल एवं दूरसंचार परियोजनाओं का करेंगे अनावरण

BJP

Political News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 27 सितंबर को ओडिशा की यात्रा करेंगे तथा इस दौरान अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम 1,700 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं और बीएसएनएल के ‘स्वदेशी’ 4जी स्टैक का अनावरण भी करेंगे। PM मोदी 

Read Also: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक लेह में गिरफ्तार, राजस्थान की जोधपुर भेजा गया जेल

झारसुगुड़ा से वो आठ आईआईटी के विस्तार की घोषणा करेंगे, ब्रह्मपुर में एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा संबलपुर में वीआईएमएसएआर अस्पताल को सुपर-स्पेशलिटी का दर्जा देंगे, राष्ट्रीय कौशल विकास कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे तथा अंत्योदय योजना के तहत 50,000 लाभार्थियों को सहायता प्रदान करेंगे। जून 2024 में ओडिशा में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद से 15 महीनों में प्रधानमंत्री का राज्य का ये छठा दौरा होगा। पहले उनकी जनसभा के लिए गंजाम जिले के ब्रह्मपुर में स्थान तय किया गया था, लेकिन शनिवार को दक्षिणी ओडिशा में भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण बाद में इसे बदलकर झारसुगुड़ा कर दिया गया। PM मोदी 

हालांकि, शुक्रवार 26 सितंबर को भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मध्याह्न के समय बुलेटिन जारी कर कहा कि झारसुगुड़ा उन नौ जिलों में शामिल है जहां 20-30 किमी प्रति घंटे से लेकर 40 किमी प्रति घंटे की गति तक की तेज हवा चलने एवं गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा, हमने मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी की है। PM मोदी 

इन मंत्री ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के साथ सभा के आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के अलावा, कई कैबिनेट मंत्री, मुख्य सचिव मनोज आहूजा, पुलिस महानिदेशक वाई बी खुरानिया और अन्य ने मौके का दौरा किया। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि शनिवार को प्रधानमंत्री का दौरा इस मायने में अनोखा होगा कि उन्होंने एक साल से भी कम समय में किसी अन्य राज्य का इतनी बार दौरा नहीं किया है। पुजारी झारसुगुड़ा में मोदी की सभा के आयोजन स्थल के प्रभारी हैं। उन्होंने कहा, यह उनके (मोदी के) पूर्वोदय मिशन के तहत ओडिशा के प्रति उनके प्रेम और राज्य के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। PM मोदी 

Read Also: लद्दाख कार्यकर्ता ने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी की निंदा; नेताओं ने कहा, लेह हिंसा के पीछे उनका हाथ नहीं

जून 2024 के बाद से प्रधानमंत्री के पिछले सभी पांच दौरे भुवनेश्वर तक ही सीमित रहे हैं। शनिवार को, वो झारसुगुड़ा में वीर सुरेंद्र साय (वीएसएस) हवाई अड्डे के पास अमलीपाली मैदान में ‘नमो युवा समागम’ को संबोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री पूर्वाह्न 11 बजकर 25 मिनट पर सभा स्थल पर पहुंचेंगे और दोपहर लगभग 12.45 बजे ओडिशा से प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कल समृद्ध ओडिशा और विकसित भारत के विजन को आगे बढ़ाने के लिए ओडिशा आ रहे हैं। आइए, हम सब मिलकर इस कार्यक्रम में भाग लें और ओडिशा के विकास पथ को आगे बढ़ाएं। PM मोदी 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *