संसद में सियासत तेज, अडानी मुद्दे पर विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा

Adani issue on Parliament strategy:
Adani issue on Parliament strategy: संसद भवन परिसर में विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी- प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी सांसदों ने हिस्सा लिया है। प्रदर्शन के दौरान मोदी-अडानी एक है के नारे लगाते हुए विपक्ष ने जेपीसी बनाए जाने के नारे लगाए हैं।मौके पर जायजा लिया।संसद परिसर में विपक्ष के प्रदर्शन में TMC शामिल नहीं रही इसे विपक्षी एकता में दरार बताया जा रहा है। हालांकि प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा कि बाकी विपक्ष इस मुद्दे पर लामबंद है और इसलिए अडानी मुद्दे पर जेपीसी की मांग की जा रही है।

Read also- सावधान! सोशल मीडिया का अधिक यूज बच्चों को कर रहा प्रभावित, बरतें सावधानी

संसद परिसर में विपक्ष के प्रदर्शन पर वरिष्ठ कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बड़ा बयान दिया है।प्रदर्शन में टीएमसी की गैर मौजूदगी पर शशि थरूर ने कहा कि कई बार राज्यों से जुड़े मुद्दे अलग होते हैं इसको लेकर शशि थरूर ने केरल पॉलिटिक्स का भी उदाहरण दिया।
संसद में बना गतिरोध टूटने पर केंद्र में मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने प्रतिक्रिया दी है।साथ ही कृष्णपाल गुर्जर ने संभल हिंसा और पीएम मोदी के प्रस्तावित हरियाणा दौरे पर भी बयान दिया है।संसद में उठे संभल हिंसा के मुद्दे पर बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने पलटवार किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *