छठ पूजा को लेकर राजनीति तेज, AAP ने खोला BJP के खिलाफ मोर्चा

Delhi Chath Puja 2024:

Delhi Chath Puja 2024: आप ने शुक्रवार को कहा कि विपक्षी दल बीजेपी की तरफ से ‘छठ पूजा में रुकावट डालने की तमाम कोशिशों के बावजूद दिल्ली में छठ पूजा अच्छे से मनाई गई।आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली सरकार ने घाटों पर सभी सुविधाएं कीं, ताकि पूर्वांचल के लोग पूरी गरिमा के साथ छठ मना सकें और सभी अनुष्ठान कर सकें।

Read also- सोपोर में सेना ने दो आतंकियों को किया ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद

संजय सिंह, सांसद, आम आदमी पार्टी- लोक आस्था का महापर्व छठ पूरी कुशलता के साथ, अच्छे ढंग से संपन्न हो गया और तमाम बाधाएं छठी मैया की पूजा में डाली गईं। कई जगहों पर घाट बनने से रोका गया, बावजूद इसके दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने, अरविंद केजरीवाल जी के कुशल नेतृत्व ने, पूर्वांचल के हमारे भाई-बहनों ने पूरा इंतजाम किया कि हर्षोल्लास के साथ ये छठ का पर्व, महापर्व पूर्वांचल के लोग, उत्तर भारतीय मनाएं। जब केजरीवाल जी की सरकार दिल्ली में नहीं बनी थी, उस वक्त छठ की पूजा करने के लिए मात्र 60 घाट होते थे। आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रयास से आज 1800 घाट ऐसे बने हुए हैं, जहां पर कि छठ पूजा संपन्न हो रही है।”

Read also- दिल्ली में सियासत तेज, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बाद कांग्रेस शुरु करेगी दिल्ली न्याय यात्रा’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *