SIR के खिलाफ एकजुट हुआ विपक्ष, INDIA गठबंधन ने किया संसद भवन के मकर द्वार पर प्रदर्शन

Politics News: विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) के घटक दलों के सांसदों ने शीतकालीन सत्र के दौरान चुनाव सुधारों के विषय पर चर्चा की मांग और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध करते हुए मंगलवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया। विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार के निकट एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया।Politics News: 

Read Also- Haryana News: कनाडा के राजदूत क्रिस्टोफर कूटर ने CM नायब सिंह सैनी से की मुलाकात

इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, द्रमुक नेता टी आर बालू और कई अन्य विपक्षी सांसद शामिल हुए।
प्रदर्शन कर रहे विपक्षी नेताओं ने ‘एसआईआर वापस लो’ के नारे लगाए। विपक्षी सदस्यों ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर सोमवार को लोकसभा में हंगामा किया था जिससे सदन की कार्यवाही बाधित हुई। Politics News: 

Read Also- Crime News: गोंडा नर्सिंग कॉलेज में छात्रा ने की खुदकुशी, परिजनों ने जताया हत्या का शक

विपक्षी दलों ने रविवार को सर्वदलीय बैठक और दोनों सदनों की कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठकों में यह मांग उठाई थी कि इस सत्र के दौरान मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) समेत व्यापक चुनाव सुधारों पर चर्चा होनी चाहिए। संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार को शुरू हुआ और यह 19 दिसंबर को समाप्त होगा।Politics News: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *