Pollution: दिल्ली की खतरनाक हवा से कब मिलेगी लोगों को निजात ?

Delhi Air Quality:

Pollution: दिल्ली में ‘ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान’ (ग्रैप) के चौथा चरण लागू है। इसके बावजूद भी प्रदूषण से राहत नहीं मिल रहा।  दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली में प्रदूषण (Pollution) का स्तर गुरुवार को भी खतरनाक बना हुआ है। सुबह 7 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़कर 448 हो गया, जो ‘अति गंभीर’ श्रेणी के करीब है।

Read Also: इंदिरा गांधी के बाद अब PM मोदी जाएंगे कुवैत, 43 साल बाद होगा किसी भारतीय प्रधानमंत्री का दौरा

आनंद विहार, वजीरपुर, रोहिणी, पंजाबी बाग, विवेक विहार, ITO , जहांगीरपुरी जैसे इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘अति गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह घना कोहरा छाया रहा और बुधवार को अधिकतम तापमान मौसम के औसत से थोड़ा ज्यादा 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का आसार है। साथ ही, घने कोहरे की भविष्यवाणी की गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *