जम्मू कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे गए अमरजीत सिंह का अंतिम संस्कार किया गया

#PoonchGurudwaraAttack, #PoonchGurudwaraNews, #PakistanAttack, #GurudwaraAttack, #PakistanAttackInIndia, #PoonchAttack, #GurudwaraSafety, #TerrorismAwareness, #PeaceInIndia, #UnityAgainstTerrorism,

Poonch Gurudwara Attack: जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी में मारे गए 13 नागरिकों में से एक का गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया।गोलाबारी में मारे गए अमरजीत सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए कई लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए..Poonch Gurudwara Attack

Read also- थियेटर नहीं, सीधे OTT पर रिलीज होगी राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’

स्थानीय निवासी बलबीर सिंह ने कहा, “वो हमारे गुरुद्वारा समिति के असिस्टेंट कैशियर थे। मैंने उनसे गुरुद्वारे के बाहर बात की थी, वो एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उसके बाद वो घर चले गए। एक गोला उनके घर पर गिरा और वो घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा था, मैं वहां मौजूद था। लेकिन वो बच नहीं पाए। एक और स्थानीय निवासी ने कहा कि पाकिस्तानी गोलाबारी से काफी नुकसान हुआ है।

Read also-सब्जी काटते समय कट जाती है उंगली तो अपनाएं ये देशी जुगाड़

उन्होंने कहा कि कल मारे गए तीन नागरिकों में अमरीक सिंह, रंजीत सिंह और अमरजीत सिंह शामिल थे। कल दो का अंतिम संस्कार किया गया। आज हमने अमरजीत सिंह का अंतिम संस्कार किया। बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। पाकिस्तान की गोलाबारी से पुंछ में बहुत नुकसान हुआ है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *