केंद्र ने लागू की “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना”, 5 किलो अतिरिक्त मुफ्त मिलेगा राशन

कोरोना को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक बार फिर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को लागू करने का निर्णय लिया है इसके अंतर्गत केंद्र  के अनुसार 26000 करोड़ से अधिक का खर्च शामिल होगा जिससे 80 करोड़ लोगों को 5 किलो अतिरिक्त अन्न मुफ्त मिलेगा ।

 

गौरतलब है कि अप्रैल  2020 में सरकार ने यह योजना गरीब परिवारों को राहत देने के लिए  लागू की थी जिसके तहत राशनकार्ड धारकों  को  लोगों को तीन महीनें यानि  जून 2020 तक कार्ड में दर्ज सदस्यों की संख्या के आधार पर प्रति व्यक्ति को पांच किलो अनाज( गेंहू और चावल) अतिरिक्त  दिया गया था इसके साथ ही प्रत्येक परिवार को एक किलो दाल भी मुफ्त दी गई थी ।

 

 

कोरोना  की वही स्थिति फिर से सामने हैं  जिसको देखते हुए केंद्र ने एक बार फिर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मई और जून में 5 किलो अनाज अतिरिक्त देने का फैसला किया है ताकि लोगों को कोरोना के समय में थोड़ी राहत मिल सकें । जिन भी घरों में राशनकार्ड है उन्हें राशन के अलावा 5 किलो अनाज अतिरिक्त दिया जाएगा, वह भी मुफ्त । यह राशन आपको मिलने वाले राशन से अलग होगा ।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *