प्रशांत किशोर के ऑडियो रिकॉर्डिंग को लेकर सियासत गर्म, BJP की तारीफ करते दिखे पीके

बंगाल( रिपोर्ट – ललित कांडपाल ) :   बंगाल चुनाव मै चौथे चरण के मतदान के बीच बीजेपी की ओर से जारी किये गए प्रशांत किशोर के वीडियो को लेकर सियासत गर्म हों गयी है। वेडियो में टीएमसी के रणनीतिकार पीके जहां पीएम मोदी की लोकप्रियता के बारे में बताते दिख रहे है वहीं वो इस बातचीत में चुनावो के ध्रुवीकरण की बात  कर बीजेपी के जीतने की बात कर रहे है। हालांकि प्रशांत किशोर इसे नकारते हुए पूरी बातचीत जारी करने की मांग कर रहे है।
पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा फोकस इस वक्त बंगाल चुनाव में लगा हुआ है।  बंगाल चुनाव में चौथे चरण का मतदान आज संपन्न हो चुका है लेकिन  भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय की ओर से टीएमसी के प्रमुख रणनीतिकार प्रशांत किशोर का ऑडियो टेप वायरल करने के बाद बंगाल की सियासत गरमा गई है।

ALSO READ – मतदान के दौरान कूचबिहार में हुई हिंसा पर एक दूसरे पर आरोप लगा रही BJP और TMC

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने शनिवार को एक के बाद एक कई वीडियो ट्वीट किए। ये सभी क्लिप वीडियो बोट क्लब हाउस ऐप पर चल रही चर्चा की ऑडियो रिकॉर्डिंग है , जिसमें प्रशांत किशोर कुछ पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए बातचीत कर रहे है। वीडियो में प्रशांत किशोर कहते सुनाई दे रहे हैं कि अब तक बंगाल का चुनाव यहां के मुस्लिम वोटों के इर्द गिर्द घूमता रहा है। लेकिन पहली बार ऐसा हो रहा है जब हिन्दू वोटर को भी अहसास हो रहा है कि उसकी भी कोई चिंता करता है। वीडियो में वो पीएम मोदी की भी तारीफ करते दिख रहे है। पीके की इस बातचीत के सामने आने के बाद बीजेपी और उत्साहित नजर आ रही है।

 

 पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत किशोर कह रहे है कि यहां मतुआ समुदाय बड़ी संख्या में बीजेपी के लिए वोट कर रहा है।  पीके कह रहे हैं कि बंगाल में टीएमसी के खिलाफ एंटी इंकंबैंसी है  न कि मोदी के खिलाफ। बीजेपी इस ऑडियो के आधार पर दावा कर रही है कि खुद प्रशांत किशोर ने ममता बनर्जी की हार स्वीकार कर ली है।   हालांकि प्रशांत किशोर ने बीजेपी के दावे पर कहा है कि बीजेपी को सच्चाई सामने लाने के लिए पूरा ऑडियो रिलीज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी बात इस सवाल के जवाब में थी कि “बीजेपी को लगभग 40% वोट कैसे मिल रहे हैं और ऐसी धारणा क्यों है कि बीजेपी जीत रही है”। अब देखना होगा कि इसे लेकर सियासत आगे बढ़ती है या नही।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *