UP: महाकुंभ की तैयारी जोरों पर, मोबाइल टावर और ऑप्टिकल फाइबर से मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Maha Kumbh ;

Maha Kumbh ; प्रयागराज में 2025 के महाकुंभ के लिए चल रही तैयारियों में संगम नगरी में मोबाइल टावर लगाने की योजना भी शामिल है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मेले में आने वाले तीर्थयात्रियों को अपने फोन पर बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।अधिकारियों के मुताबिक, अगले साल जनवरी में शुरू होने वाले इस महाकुंभ मेले में लगभग 45 दिनों के दौरान 40 करोड़ तीर्थयात्री आएंगे।

Read also-टीवीएस मोटर का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 41.4 प्रतिशत बढ़कर 588.13 करोड़ रुपये

अधिकारियों ने बताया कि शहर के मोबाइल नेटवर्क को मजबूत करने के लिए मोबाइल टावरों के अलावा ऑप्टिकल फाइबर केबल भी बिछाई जा रही हैं।कुंभ मेला हर 12 साल बाद लगता है। इस बार ये मेला प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक चलेगा।

Read also-संत कबीर कुटीर पर हुआ संत आशीर्वाद समारोह, CM सैनी ने संतों का आशीर्वाद लेकर कही ये बातें

 विवेक चतुर्वेदी, उप-मेला अधिकारी- जो विभिन्न सेवा प्रदाता कंपनियां हैं जैसे रिलायंस जियो है, भारती एयरटेल है, वोडाफोन है, ये सब अपना बीटीएस लगाएंगी, वो बीटीएस अपना एक निश्चित रेंज में रहता है। वो उनके मानक के अनुसार रखकर के करीब हम लोगों ने 80 प्लान किया है पूरे मेला क्षेत्र में और अभी 10 के आस-पास हम लोगों ने इंस्टॉल भी कर दिए हैं। जैसे जैसे जमीन मिलती जाएगी, वैसे वैसे हम इसको इंस्टॉल करते जाएंगे।”

200 इलेक्ट्रिक बसें चलेगी – अगले साल प्रयागराज में लगने जा रहे महाकुंभ की तैयारी जोरों से चल रही है। उत्तर प्रदेश राज्य रोडवेज परिवहन निगम यानी यूपीएसआरटीसी महाकुंभ में सात हजार बसें चलाएगा। इस पहल का उद्देश्य प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत देना हैपरिवहन निगम के अधिकारियों के मुताबिक सात हजार बसों के बेड़े में 200 इलेक्ट्रिक बसें शामिल भी होंगी। जरूरत पड़ने पर और भी बसों को बेड़े में शामिल किया जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *