बेंगलुरू में नए साल के स्वागत की तैयारियां तेज, जारी की गई ट्रैफिक एडवाइजरी

Bengaluru News:

Bengaluru News: कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने सोमवार को कहा कि नए साल के जश्न के मद्देनजर राज्य में हजारों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां की गई हैं कि बेंगलुरु शहर और पूरे राज्य में कोई अप्रिय घटना न हो।उन्होंने लोगों से किसी भी अप्रिय घटना में शामिल न होने की अपील भी की।उन्होंने बेंगलुरु में संवाददाताओं से कहा,बेंगलुरु शहर और पूरे राज्य में कोई अप्रिय घटना न हो, ये सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी तैयारियां की गई हैं। हमने उन लोगों को भी चेतावनी दी है जो गड़बड़ी पैदा करना चाहते हैं।

Read also-Politics: बिहार में सियासत तेज, आरिफ मोहम्मद खान ने बिहार के राज्यपाल का पदभार संभाला

नया साल खुशहाल हो-  हमने बड़ी तैयारियां की हैं, हजारों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे किसी भी अप्रिय घटना में शामिल न हों। नए साल का जश्न खुशी से मनाएं। आपका नया साल बहुत ही खुशहाल हो। हजारों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और ये सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी तैयारियां की गई हैं कि बेंगलुरु शहर और पूरे राज्य में कोई अप्रिय घटना न हो।”

Read also-पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति कार्टर के निधन पर PM मोदी का शोक संदेश, परिवार के प्रति जताई संवेदना

उप-मुख्यमंत्री ने कही ये बात-  उप-मुख्यमंत्री डी.के.शिवकुमार ने कहा कि सभी विभागों द्वारा पूरे शहर में एक हजार से ज्यादा कैमरे लगाए गए हैं और चेतावनी दी है कि किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।पुलिस ने कहा कि सरकार ने नए साल का जश्न रात एक बजे तक ही मनाने की अनुमति दी है और लोगों को निर्धारित समय सीमा के अंदर ही जश्न मनाने की अनुमति है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *