Ram Navami 2021: राष्ट्रपति और पीएम ने देशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को रामनवमी के अवसर पर बधाई दी और देशवासियों से कोरोना से बचाव के सभी उपायों का पालन करने तथा ‘दवाई भी, कड़ाई भी’ के मंत्र को याद रखने का आह्वान किया।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आज रामनवमी है और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का हम सभी को यही संदेश है कि मर्यादाओं का पालन करें। कोरोना के इस संकट काल में, कोरोना से बचने के जो भी उपाय हैं, कृपया करके उनका पालन कीजिए।

‘दवाई भी, कड़ाई भी’ के मंत्र को याद रखिए। उन्होंने कहा कि रामनवमी की मंगलकामनाएं। देशवासियों पर भगवान श्रीराम की असीम अनुकंपा सदा बनी रहे। जय श्रीराम!।

रामनवमी का त्योहार भगवान राम के जन्म से जुड़ा है। मान्यता है कि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान राम का अयोध्या में जन्म हुआ था।

इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत कई दिग्गजों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *