चेन्नई पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, रोड-शो का हुआ आयोजन, भीड़ ने फूल बरसा कर किया स्वागत

pm modi in Australia,ऑस्ट्रेलिया में बोले PM मोदी मंदिरों पर हमला स्वीकार्य नहीं....

Pm Modi Road Show:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्घाटन करने से पहले शुक्रवार को चेन्नई में रोड शो किया। इस दौरान बीजेपी समर्थकों ने फूल बरसा कर उनका स्वागत किया।अपनी तीन दिनों की तमिलनाडु यात्रा की शुरुआत करते हुए मोदी ने अपनी कार से उत्साही समर्थकों की ओर हाथ हिलाया।करीब चार किलोमीटर के रास्ते में भरतनाट्यम और लोक कलाओं के कई कलाकारों ने उनका स्वागत किया और पारंपरिक संगीत बजाया।यहां पेरियामेट में नेहरू इंडोर स्टेडियम की ओर जाने वाली सड़कों के दोनों ओर लाइन में खड़े बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया।

 Read also-एसपी, आरएलडी ने लोकसभा गठबंधन की घोषणा की, यूपी में आरएलडी को सात सीटें मिली

मोदी यहां पहले हवाई अड्डे पर पहुंचे और बाद में हेलीकॉप्टर से मरीना बीच के पास आईएनएस अडयार गए। वो सड़क मार्ग से युवा खेलों के आयोजन स्थल पर पहुंचे। राज्यपाल आर.एन. रवि और मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने उनका स्वागत किया

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *