Kabaddi League: हरियाणा स्टीलर्स की जीत से बदली पॉइंट्स टेबल, मैच में दिखा शिवम पटारे का जलवा

"pro kabaddi league

Pro Kabaddi League 12: हरियाणा स्टीलर्स ने बुधवार रात जयपुर के एसएमएस इंडोर स्टेडियम में पटना पाइरेट्स को कड़ी टक्कर देते हुए उन्हें 43-32 से हरा दिया। इस मैच को जीतने के साथ ही हरियाणा स्टीलर्स को पॉइंट्स टेबल में भी तगड़ा फायदा मिला है। Pro Kabaddi League 12

Read also- भारत-अमेरिका अंतरिक्ष साझेदारी के नए दौर में, चंद्रमा और मंगल मिशनों पर नजर

मैच में हरियाणा स्टीलर्स के शिवम पटारे का कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला। पटना पायरेट्स के खिलाफ शिवम पतारे ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए कुल 15 अंक हासिल किए। उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत हरियाणा स्टीलर्स की टीम इस मैच में पटना पायरेट्स को हराने में कामयाब रही।शिवम के अलावा हरियाणा स्टीलर्स की तरफ से विनय ने 6 अंक हासिल किए। इसके अलावा जयदीप दहिया ने 5 टेकल पॉइंट्स हासिल किए थे।Pro Kabaddi League 12

Read also- Uttarakhand: चमोली के नंदानगर में भारी बारिश से भूस्खलन, सात लापता

इस मैच में पटना पायरेट्स को हराने के साथ ही हरियाणा स्टीलर्स को पॉइंट्स टेबल में भी फायदा मिला है। हरियाणा स्टीलर्स अब पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर पहुंच गई है। हरियाणा ने अभी तक इस सीजन में 6 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 4 में जीत और 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल हरियाणा के 8 अंक हो गए हैं।वहीं पटना पायरेट्स का पॉइंट्स टेबल में काफी बुरा हाल है। टीम महज 2 अंक के साथ 11वें पायदान पर है। पटना ने अभी तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को महज 1 मैच में ही जीत मिल पाई है।Pro Kabaddi League 12

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *