राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के लगाए आरोप, मंच पर पेश किए वोटर लिस्ट से हटाए गए लोग

Rahul Gandhi Hits Election Commission, Rahul Gandhi,Rahul Gandhi Hits Election Commission,Election commission,

Rahul Gandhi Hits Election Commission: कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने का दावा करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन लोगों को पेश किया जिनके नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं।राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा क्षेत्र के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि चुनाव से पहले कांग्रेस समर्थकों के वोट व्यवस्थित तरीके से हटाए जा रहे हैं.Rahul Gandhi Hits Election Commission 

Read also-Election Commission: वोट चोरी पर राहुल गांधी के आरोप गलत और निराधार हैं- निर्वाचन आयोग

राहुल गांधी ने 2023 में कर्नाटक के अलंद निर्वाचन क्षेत्र से वोट हटाने के कथित प्रयासों के बारे में जानकारी दी।उन्होंने महाराष्ट्र के राजुरा निर्वाचन क्षेत्र का भी उदाहरण दिया, जहां उन्होंने दावा किया कि सेल्फ ऑपरेटेड सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके धोखाधड़ी से मतदाताओं को जोड़ा गया था। सूर्यकांत नाम के एक शख्स राहुल गांधी के दावों की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मेरा नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया था सूर्यकांत ने आगे बताया कि उन्होंने अपना नाम हटाने के लिए कभी आवेदन नहीं किया था.Rahul Gandhi Hits Election Commission 

Read also- Delhi Accident: दिल्ली पुलिस की गाड़ी से दर्दनाक हादसा, चाय की दुकान में सो रहे व्यक्ति की मौत

अलंद से कांग्रेस विधायक बीआर पाटिल ने भी कहा कि राहुल गांधी ने जो कहा वो सच है। मेरे क्षेत्र में मुझे हराने के लिए धोखाधड़ी के हथकंडे अपनाए गए। अब उनके झूठ का पर्दाफाश हो गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “मैं ज्ञानेश कुमार के बारे में एक गंभीर दावा करने जा रहा हूं। मैं इसे हल्के में नहीं कह रहा हूं। मुख्य चुनाव आयुक्त वोट चोरों और भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने वाले लोगों को बचा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कोई व्यक्ति पूरे भारत में लाखों मतदाताओं के नाम हटाने के लिए व्यवस्थित रूप से निशाना बना रहा है.Rahul Gandhi Hits Election Commission,Rahul Gandhi Hits Election Commission 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *