Oscar 2023 में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली गुनीत मोंगा, अवॉर्ड के लिए पीएम ने दी बधाई

Narendra Modi oscar award 2023, Oscar 2023 में जीत के बाद.......| Total tv

फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने ऑस्कर 2023 में अवार्ड जीतकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान दिलाया है। वहीं प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की शार्ट मूवी ने बाकी सभी मूवी को पछाड़ते हुए जबरदस्त जीत हासिल की है। दूसरी ओर इस मूवी के प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा और डायरेक्टर कार्तिकी गोंजालवेज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और साथ में ऑस्कर लेकर भी पहुंची।  Narendra Modi oscar award 2023

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

बता दें कि 95वें अकादमी अवॉर्ड में ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म की कैटेगरी में जीत हासिल की और अवॉर्ड अपने नाम किया। ऑस्कर 2023 में सम्मान मिलने के बाद अब प्रधानमंत्री ने दोनों को उनकी जीत पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने की तारीफ

वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री ने ट्वीट में गुनीत मोंगा और डायरेक्टर कार्तिकी गोंजालवेज के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, “‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ के सिनेमेटिक जादू और सफलता ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा और तारीफ बटोरी। आज फिल्म से जुड़ी शानदार टीम से मिलने का मौका मिला। उन्होंने भारत को बहुत गौरवान्वित किया है।”

Read also:- पति आदिल से तलाक को लेकर राखी सावंत ने मारी पलटी, बोली- मैं आजाद होना चाहती हूं

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दोनो की ये फोटो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है फैंस भी इस फोटो की खूब तारीफ कर रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App                      

Narendra Modi oscar award 2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *