पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक आज, CM भगवंत मान वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये होंगे शामिल

Punjab: Punjab Cabinet meeting today, CM Bhagwant Mann will attend through video conference

Punjab: पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार यानी की आज 8 सितंबर को होगी, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान मोहाली के एक निजी अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हिस्सा लेंगे। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, राज्य 1988 के बाद से सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है। Punjab

Read Also: दिल्लीवालों को बाढ़ से मिलेगी राहत! खतरे के निशान से नीचे आया यमुना का जलस्तर

एक सूत्र ने बताया कि मंत्रिमंडल बैठक में बाढ़ की स्थिति और राहत और बचाव उपायों की समीक्षा की जाएगी। सूत्र ने बताया कि इस दौरान बाढ़ प्रभावित किसानों को बाढ़ की वजह से खेतों में जमा रेत को निकालने की अनुमति देने की नीति पर भी चर्चा होने की संभावना है। पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार को होनी थी, लेकिन सीएम मान की तबीयत बिगड़ने के कारण इसे स्थगित करना पड़ा।

Read Also: पीथमपुर में केमिकल फैक्ट्री हादसा! जहरीली गैस रिसाव से 3 मजदूरों की मौत

सीएम मान को थकान और हृदय गति धीमी पड़ने की शिकायत के बाद शुक्रवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्र के मुताबिक, बैठक अब सोमवार दोपहर 12 बजे होगी और सीएम भगवंत मान फोर्टिस अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये इसकी अध्यक्षता करेंगे। अस्पताल के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मुख्यमंत्री की हालत में सुधार हो रहा है और उनके स्वास्थ्य से जुड़े सभी पैमाने सामान्य हैं।  Punjab

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *