Rahul Gandhi: 21 लोगों के पास देश के 50 प्रतिशत आबादी के बराबर संपत्ति जानें राहुल गांधी क्यों कही ये बात?

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि देश में 21 लोगों के पास 50 प्रतिशत आबादी के बराबर संपत्ति है।राहुल गांधी ने गुजरात में यात्रा के दौरान पंचमहल में ये बात कही। आपको बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ों न्याय यात्रा का आज गुजरात में दूसरा दिन है। राहुल गांधी ने आज भारत जोडो न्याय यात्रा की शुरुआत दाहोद की थी। आज भारत जोडो न्याय दाहोद से निकलकर संत रो़ड़ पहुंची।जहां भारी संख्या में समर्थकों ने राहुल गाधी का भव्य स्वागत किया। गुरुवार को राहुल गांधी की यात्रा राजस्थान से गुजरात में दाखिल हुई।

Read also- BJP: संजय भाटिया ने दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर किया पलटवार

राहुल गांधी ने कही ये बात

भारत जोडो न्याय के दौरान काग्रेस सासद राहुल गाधी ने कहा जो अरबपति है उनकी जो कंपनी है दोे सौ हिन्दुस्तान की सबसे बड़ी कंपनी है, उनके बारे में लिस्ट निकाली है। दो सौ नाम है जो हिन्दुस्तान की कैश को कंट्रोल करते हैं। वे हवाई अड्डों, बंदरगाहों, बुनियादी ढांचे, सौर ऊर्जा को नियंत्रित करते हैं। इन दो सौ लोगों में आप मुझे बताओं 73 प्रतिशत गरीब, पिछड़े, दलित आबादी में से कितने लोग हैं? एक भी नाम नहीं है।

राहुल गांधी ने अडाणी पर बोल दी….

राहुल गांधी आगे बोलत है कि अडाणी जी के सीनियर मैनेजमेंट में कोई दलित, आदिवासी या पिछड़ा वर्ग का कोई भी व्यक्ति नहीं है। 21 लोग है उनके पास हिन्दुस्तान के जो 50 परसेंट लोग है न ही उतना पैसा है।जितना पैसा हिन्दुस्तान के आधे लोगों के बैंक अकाउंट में हैं, जितना पैसा 70 करोड़ लोगों के बैंक अकाउंट में है, उतन पैसा केवल 2 लोगों के बैंक अकाउंट में है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *