कमलनाथ के बयान को राहुल गांधी ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कहा- “ऐसी भाषा मुझे पसंद नहीं” !

नई दिल्ली (रिपोर्ट- तरुण कालरा): मध्यप्रदेश में डबरा उपचुनाव की बीजेपी उम्मीदवार इमरती देवी पर कमलनाथ की अभद्र टिप्पणी को लेकर अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रतिक्रिया आ गई है। राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के विवादित बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। वायनाड में दिए बयान में राहुल ने कहा की उन्हें ऐसी भाषा पसंद नहीं है। वहीं कमलनाथ ने दोहराया की वे अपने बयान पर पहले ही खेद जता चुके हैं।
बता दें कि मध्यप्रदेश में मंत्री इमरती देवी को सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ द्वारा आइटम कहे जाने का मुद्दा गरमाया हुआ है। इसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर जुबानी जंग हो रही है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने कमलनाथ के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है और कहा है कि उन्हें इस तरह की भाषा बिल्कुल पसंद नहीं है।
वहीं, राहुल के बयान पर कमलनाथ ने कहा है कि वह उनकी अपनी राय है। अगर किसी को अपमान महसूस हुआ है, तो मैं पहले ही खेद जता चुका हूं।

Also Read- ‘आइटम’ वाले बयान पर बुरी तरह फंसे कमलनाथ, सिंधिया के नेतृत्व में हुआ धरना प्रदर्शन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल ने वायनाड में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, कमलनाथ जी मेरी पार्टी के हैं, लेकिन व्यक्तिगत रूप से, मुझे उस प्रकार की भाषा पसंद नहीं है जिसका उन्होंने इस्तेमाल किया। मैं इसकी सराहना नहीं करता, चाहे वह कोई भी हो। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
इससे पहले सोमवार को इस मामले ने काफी सुर्खियां बटोरीं वहीं बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जुटकर कमलनाथ और कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इसके अलावा मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस की विकृत मानसिकता का हवाला दिया था।
अब देखना होगा कि कमलनाथ के इस बयान से आगामी उपचुनाव में कितना फर्क पड़ता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *