छत्तीसगढ़ दौरे पर राहुल गांधी, बिलासपुर जनसभा में बोले जातिगत जनगणना आज की जरूरत  

बिलासपुर रैली, Rahul Gandhi- कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने बिलासपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाया। राहुल गांधी ने पूछा कि पीएम मोदी जातिगत जनगणना से क्यों डरते हैं? राहुल ने जातिगत जनगणना को आज की जरूरत बताते हुए देश के लिए जरूरी बताया है।Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर बिलासपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए जातिगत जनगणना का सवाल उठाया। राहुल गांधी ने पूछा कि पीएम मोदी जातिगत जनगणना से क्यों डरते हैं? राहुल ने जातिगत जनगणना को आज की जरूरत बताते हुए देश के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा OBC को जो भागीदारी मिलनी चाहिए वो नहीं मिल रही है। इसके लिए जातिगत जनगणना जरूरी है। हमारी सरकार आएगी तो हम कराएंगे जातिगत जनगणना। राहुल गांधी ने बिलासपुर से ‘ग्रामीण आवास न्याय योजना’ का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत 47 हजार से ज्यादा परिवारों को पहली किस्त के तौर पर 118 करोड़ रुपये दिए गए।

Read Also: कांग्रेस ने डिजिटल इंडिया की आलोचना की, आज दुनिया यूपीआई पर मंत्रमुग्ध है- PM मोदी

राहुल गांधी ने कहा, जब मैं यहां बैठा था, मैंने रिमोट से बटन दबाई और लाभार्थियों के खाते में करोड़ों रुपये पहुंच गए। पीएम योजना के तहत 7 लाख लोगों को आवास मिलने थे, लेकिन वे अभी तक इंतजार कर रहे थे। लेकिन ये छ्त्तीसगढ़ सरकार है, जिन्होंने लोगों को उनका हिस्सा दिया। 5 साल में हम आवास योजना का पूरा पैसा देंगे। हमने 2018 में वादा किया था कि किसानों का कर्जा माफ करेंगे। बिजली बिल को आधा करेंगे। हमने जो वादे किए, वो पूरे किए। किसानों को 21000 करोड़ रुपये का कर्जा माफ किया। छत्तीसगढ़ में 380 अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोले, इनमें 1.3 लाख युवाओं को हर महीने 2500 रुपये सैलरी मिल रही है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *