Rahul Kaswan Joins Congress:राजस्थान में कांग्रेस को मिली बड़ी सफलता, भाजपा सांसद राहुल कस्वां कांग्रेस में शामिल हुए

Rahul Kaswan Joins Congress
Rahul Kaswan Joins Congress:लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली है।आज राजस्थान के चुरू से भाजपा सांसद राहुल कस्वां कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर राहुल कस्वां को कांग्रेस में शामिल कराया। इस दौरान कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के अलावा राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी मौजूद रहे।

राहुल कस्वां लगातार दो बार से चुरू सीट से सांसद हैं

राहुल कस्वां के परिवार की गिनती राजस्थान के दिग्गज राजनीतिक घरानों में होती है। राहुल कस्वां लगातार दो बार से चुरू सीट से सांसद हैं। उनके पिता राम सिंह कस्वां चार बार सांसद और माता कमला कस्वां भी विधायक रह चुकी हैं। उनके दादा दीपचंद कस्वां भी सांसद रहे हैं।इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर वह राहुल कस्वां का हार्दिक अभिनंदन करते हैं। उन्हें खुशी है कि सामंतवादी लोगों के खिलाफ लड़ने वाले राहुल कस्वां कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। अगर ऐसी विचारधारा के लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़ते गए तो भाजपा कहीं की नहीं रहेगी। भाजपा डराने-धमकाने जैसा काम हमेशा से करती आई है लेकिन हमें राहुल कस्वां जैसे लोगों की जरूरत है। राहुल कस्वां को कांग्रेस में शामिल करने से पहले सभी नेताओं की राय ली गई और सर्वसम्मति बनाकर इन्हें पार्टी में लिया है।

राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि आज राजस्थान समेत पूरा देश…

पत्रकारों से बातचीत में राहुल कस्वां ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र चुरू की जनभावनाओं के अनुरूप वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। कांग्रेस परिवार में शामिल करने के लिए उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी का धन्यवाद किया।राहुल कस्वां ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार किसानों की आवाज को अनसुना किया जा रहा है। कई और ऐसे मुद्दे हैं, जिन्हें देखते हुए वह कांग्रेस में शामिल हुए हैं।वह कांग्रेस पार्टी में रहकर जनता के हित में काम करते रहेंगे।राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि आज राजस्थान समेत पूरा देश भाजपा की गलत नीतियों से परेशान है। भाजपा सरकार ने एक किसान के बेटे को भी किसानों की आवाज उठाने से रोक दिया। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को आत्मसात करते हुए और राहुल गांधी जी से प्रभावित होकर आज राहुल कस्वां ने कांग्रेस का दामन थामा है। राहुल कस्वां ने लगातार जनता के लिए काम किया है। राहुल कस्वां के आने से राजस्थान में कांग्रेस और ज्यादा मजबूत होगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *