Om Birla Visits Ayodhya:लोक सभा अध्यक्ष ने अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन किए 

Om Birla Visits Ayodhya

Om Birla Visits Ayodhya:लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला अपनी दो दिवसीय यात्रा पर आज अयोध्या पहुंचे। इस अवसर पर यात्रा के पहले दिन, ओम बिरला ने श्री राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए । ओम बिरला ने बिश्व शांति और प्रगति के लिए प्रार्थना की।इससे पूर्व,ओम बिरला माहेश्वरी समाज भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्य मंत्री, भजन लाल शर्मा सहित राजस्थान सरकार के मंत्री एवं विधान मंडल के सदस्य भी शामिल हुए।

Read also-Lok Sabha Election 2024: खरगे बोले- भाजपा संविधान बदलना चाहती है, इसलिए पीएम मोदी बार-बार 400 पार की बात कह रहे

ओम बिरला ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि…

इस अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुए ओम बिरला ने भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या की धरती को नमन किया। उन्होंने अयोध्या आगमन को अपना सौभाग्य बताते हुए कहा कि अयोध्या की धरती पर नवचेतन एवं दिव्य ऊर्जा का प्रवाह है। बिरला ने इस बात पर हर्ष व्यक्त किया कि आज सम्पूर्ण विश्व में भारत की सांस्कृतिक-आध्यात्मिक चेतना का पुनर्जागरण हुआ है। राम लला के मन्दिर की लम्बी प्रतीक्षा के सन्दर्भ में ओम बिरला ने कहा कि कई सैंकड़ों वर्षों से देश के साधु-संतों और राम भक्तों ने राम लला के लिए त्याग और बलिदान किया । उन्होंने आगे कहा कि इस संघर्ष का परिणाम देखने का सौभाग्य इस कालखंड में सभी देशवासियों को मिला जब राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने की। ओम बिरला ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि राम लला की अयोध्या वापसी का उत्सव सभी देशवासियों ने अपने-अपने घरों में दिया जला कर मनाया। उन्होंने आगे कहा कि इस कालखंड में नए भारत का उदय होगा  जहां भगवान राम की प्रेरणा से  आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और आदर्श राम राज्य स्थापित होगा।

बिरला ने कहा की माहेश्वरी समाज की तारीफ

ओम बिरला ने कहा कि भगवान राम, सभी लोगों को अपने जीवन में आदर्श मूल्यों को स्थापित कर जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं और उनका  जीवन वंचितों, गरीबों, पिछड़ों को साथ लेकर शासन करने की शिक्षा देता है। उन्होंने आगे कहा कि भगवान श्री राम की अन्याय और अहंकार के विरुद्ध लड़ाई हम सबको नई चेतना व् नई ऊर्जा प्रदान करती है। राम भक्त हनुमान जी की भक्ति का उल्लेख करते हुए  बिरला ने कहा कि हनुमान जी का समर्पण, सेवा, त्याग सभी को सामाजिक जीवन में त्याग, समर्पण और सेवा भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है।माहेश्वरी समाज द्वारा किए गए अनेक सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए बिरला ने कहा कि माहेश्वरी समाज ने शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण आदि क्षेत्रों में अग्रणी योगदान दिया है। उन्होंने आगे कहा कि माहेश्वरी समाज ने देश के कोने कोने में तीर्थ यात्रियों की सुविधा हेतु भवन बनवाए। यह कार्य, माहेश्वरी समाज के पुरुषार्थ, सेवा, समर्पण और त्याग की संस्कृति को दर्शाते हैं।ओम बिरला सरयू नदी के तट पर महाआरती में भी भाग लेंगे और हनुमान गढ़ी के दर्शन कर आश्रम भ्रमण करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *