बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर छापा

Rabri devi residence, बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी केअवास.

बिहार के पूर्व मख्यंत्री और लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी के आवास पर सीबीआई की छापेमारी हुई। बताया जा रहा हा कि जांज एजेंसी ने IRCTC घोटाला यानी जमीन के बदले रेलवे में नौकरी देने के मामले में ये कार्रवाई की है।          Rabri devi residence

इससे पहले IRCTC घोटाला मामले में कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती सहित 14 आरोपियों को समन जारी कर 15 मार्च को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है। ये समन ऐसे वक्त पर जारी हुआ है, जब लालू सिंगापुर से हाल ही में गुर्दा बदलवाकर स्वदेश लौटे हैं।
रेलवे में नौकरी के बदले रिश्वत में जमीन लेने के आरोपों के मामले में सीबीआई जांच कर रही है।

एजेंसी ने इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल कर दी। इस मामले मे लालू यादव के करीबी व पूर्व विधायक भोला यादव और हृदयानंद चौधरी भी अभियुक्त हैं। आरजेडी नेता लालू यादव के ओएसडी रहे भोला यादव को सीबीआई ने 27 जुलाई को फ्तार किया था। भोला 2004 से 2009 के बीच तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के ओएसडी थे।

Read also:शूटिंग के दौरान जख्मी हुए अमिताभ, पसली में लगी चोट!

चार्जशीट दाखिल होने के बाद उस पर संज्ञान लेते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट ने कुल 14 लोगों को समन भेजा है। 15 मार्च को कोर्ट सभी आरोपियों से पूछताछ शुरू करेगा और उसके बाद आरोप तय किए जाएंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App      

Rabri devi residence

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *