Raja Raghuvanshi: इंदौर में शहरवासियों ने निकाला कैंडल मार्च, आरोपियों को फांसी देने की…

Raja Raghuvanshi: राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर देश भर में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को इंदौर में रीगल चौराहे स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष राजा रघुवंशी के परिजनों और शहरवासियों ने एकजुट होकर कैंडल मार्च निकाला और हत्यारों को फांसी देने की मांग की।राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने पीटीआई वीडियो से कहा, ” रघुवंशी समाज में इस घटना से सभी लोग स्तब्ध हैं। सभी राजा को अपना बेटा मानते हैं और इसलिए समाज ने राजा की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला है। मैंने आरोपियों का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है, क्योंकि महिला सोनम लगातार झूठ बोल रही है।”बता दें कि दो जून को सोनम के पति राजा रघुवंशी का शव मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा के रियात अर्लियांग में वेई सवाडोंग पार्किंग स्थल के नीचे एक गहरी खाई से बरामद किया गया था।

Read Also: दिल्ली में दिग्गजों से मिले हरियाणा के वरिष्ठ मंत्री अनिल विज, कितनी खास रही मुलाकात ?- जानिए

अशोक दसोरा,प्रदर्शनकारी: सर, ये एक सुनियोजित आपराधिक षडयंत्र है। जो सगमत होकर किया गया है। इसलिए इसमें 120 (बी) और 420 धाराओं के तरह सारे परिवार के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

सचिन रघुवंशी, राजा के भाई: रघुवंशी समाज में सबको उसको बच्चा जैसा मानते थे। और इसीलिए समुदाय ने राजा की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च का आयोजन किया।”

Read Also: पेरिस डायमंड लीग में स्वर्ण पदक जीतने पर टिकीं नीरज चोपड़ा की निगाहें

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *