कोटा के समीप एक झरने में डूबकर बरेली के एक छात्र की मौत

rajasthan-a-student-from-bareilly-died-after-drowning-in-a-waterfall-near-kota

Rajasthan: राजस्थान में कोटा के पास भीमलत झरने में बुधवार 16 जुलाई की सुबह बह जाने से बरेली के 19 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गयी जो आईआईटी जेईई (अभियांत्रिकी प्रवेश परीक्षा) की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Read Also: मणिपुर में विस्थापन की समस्या, घर वापसी पर रोक

पुलिस ने बताया कि जान गंवाने वाले इस छात्र की पहचान मोहम्मद मुजीब सैफी के रूप में हुई है जो अपने चार दोस्तों (जेईई परीक्षार्थी) के साथ नहाने के लिए झरने पर आया था। बूंदी के क्षेत्र निरीक्षक रमेश आर्य ने बताया कि पांचों लोग स्कूटर और मोटरसाइकिल से बूंदी तक लगभग 70 किलोमीटर की यात्रा की और झरने का पता लगाने के लिए ‘गूगल मैप’ का इस्तेमाल किया।

Read Also: बिहार में बाढ़ की तबाही… गया में दिख रहा है बर्बादी का मंजर

पुलिस के अनुसार पांचों सुबह करीब पांच बजे झरने पर पहुंचे और नहाने लगे। सुबह करीब साढ़े सात बजे सैफी ने बहते हुए पानी में अपनी शर्ट को बचाने की कोशिश की लेकिन यही बात उसके लिए महंगी पड़ गई और वह तेज बहाव में बह गया। आर्य ने बताया कि एसडीआरएफ ने उसकी तलाश शुरू की और पांच घंटे बाद पानी में चट्टानों के बीच फंसा उसका शव निकाला। सैफी पिछले दो सालों से इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था और कोटा के एक छात्रावास में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि उसके माता-पिता को सूचित कर दिया गया है और वे कोटा आ रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *