Rajasthan Elections,‘कांग्रेस के हर झूठे वादे पर भारी है मोदी की गारंटी’, राजस्थान में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के सभी वादों से ज्यादा उनकी गारंटी भारी है। उन्होंने राजस्थान के लोगों से राज्य को उत्पीड़न और भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए अशोक गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कहा।डूंगरपुर जिले में हुई रैली में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र ने राजस्थान के लोगों को कांग्रेस सरकार के कुशासन को खत्म करने का मौका दिया है और उन्हें इस मौके को गंवाना नहीं चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में हर सरकारी भर्ती में घोटाला किया है। किया है कि नहीं किया है? घोटाला ही घोटाला किया है न? कांग्रेस के नेताओं और उनके करीबियों के बीच ऐसा कारोबार ऐसा कारोबार कि उनके बच्चे तो अफसर बन गए और आपके बच्चे चुन-चुन कर बाहर कर दिए गए। आपको याद रखना है कांग्रेस का सूपड़ा साफ करो। राजस्थान को दंगों, अपराधों, बहनों-बेटियों पर अत्याचार और भ्रष्टाचार से मुक्त करो।

READ ALSO – Dunki Budget:’डंकी’ ने रिलीज से बनाया रिकॉर्ड! बनीं शाहरुख खान की 6 साल में सबसे कम बजट वाली फिल्म

नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूरे राजस्थान के लोग लिखकर के रखे हैं । इस बार तो नही अब राजस्थान में कभी भी अशोक गहलोत की सरकार नहीं बनेगी। कभी भी नहीं ये माऊजी महाराज की धरती पर से बोले गए शब्द हैं और ये माऊजी महाराज की धरती से बोला गया शब्द कभी गलत नहीं हो सकता है। कांग्रेस के लोग जहां भी वोट मांगने जा रहे हैं वहां उनको एक ही जवाब मिल रहा है, एक ही जवाब मिल रहा है लोग कहते हैं बच्चे-बच्चे बोलते हैं, बूढ़े बोलते हैं, बुजुर्ग बोलते हैं माताएं बोल रही हैं, महिलाएं कह रही हैं गहलोत जी, गहलोत जी कोनी मिले वोट जी

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *