राजस्थान Om Birla: कोटा में रासायनिक गैस रिसाव से बीमार पड़ी छात्राओं से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने की मुलाकात

राजस्थान Om Birla: लोकसभा अध्यक्ष और कोटा-बूंदी के सांसद ओम बिरला ने बीते सोमवार को कोटा के जेके लोन अस्पताल का दौरा किया और सरकारी स्कूल के उन छात्राओं से मुलाकात की, जो कथित तौर पर चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल लिमिटेड (CFCL) से संदिग्ध रासायनिक गैस रिसाव की वजह से बीमार पड़ गए थे।

Read Also: Delhi Yamuna: दो साल यमुना में सीवेज का बहाव रोकेगी सरकार, नदी दिसंबर 2027 तक साफ हो जाएगी

हालांकि, सीएफसीएल प्रबंधन ने अपने संयंत्र से किसी भी गैस रिसाव से इनकार किया था। इस बीच कोटा जिला प्रशासन को अभी तक सीएफसीएल संयंत्र के पास गढ़ेपान गांव में स्कूली छात्राओं की अचानक बीमारी के कारणों का पता लगा रही है। कथित तौर पर कम से कम 16 छात्राओं का इलाज जेके लोन अस्पताल में चल रहा था। स्पीकर ओम बिरला ने कोटा के अस्पताल के जनरल वार्ड और अस्पताल में सभी 16 छात्राओं से एक-एक कर मुलाकात की।

Read Also: भारत दौरे पर कतर के अमीर, मंगलवार को राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

राज्य के ऊर्जा मंत्री हीरा लाल नागर, कोटा कलेक्टर डॉ. रवींद्र गोस्वामी, कोटा मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. संगीता सक्सेना, कोटा जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश जैन, ओम बिरला के अस्पताल दौरे के दौरान उनके साथ थे। राजस्थान Om Birla

News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *