Sports News: पुरुष हॉकी इंडिया लीग अगले साल तीन जनवरी से होगा शुरू

HIL: पुरुष हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) का दूसरा सत्र तीन जनवरी को चेन्नई में तमिलनाडु ड्रैगन्स और हैदराबाद तूफान्स के बीच मुकाबले के साथ शुरू होगा। आयोजकों ने शनिवार को ये घोषणा की।ये टूर्नामेंट तीन अलग-अलग शहरों में तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसका समापन 26 जनवरी को भुवनेश्वर में होगा। HIL

Read Also- MP: इंदौर में ऑस्ट्रेलियन महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

महिला एचआईएल इस साल 28 दिसंबर को रांची में शुरू होगी और इसका फाइनल अगले वर्ष 10 जनवरी को होगा।हॉकी इंडिया ने कहा कि पुरुष हॉकी लीग में आठ टीमें भाग लेंगी।इसका पहला चरण चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में तीन से नौ जनवरी तक आयोजित किया जाएगा।HIL

Read Also- Mehrauli: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियारों की तस्करी में शामिल आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद दूसरे चरण का आयोजन रांची में होगा, जो 11 से 16 जनवरी तक मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में खेला जाएगा। अंतिम चरण के मैच भुवनेश्वर के कालिंग स्टेडियम में खेले जाएंगे।प्रारूप के मुताबिक, हर टीम एकल राउंड-रॉबिन प्रारूप में एक बार अन्य टीमों से भिड़ेगी, जिसमें शीर्ष चार टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी। नॉकआउट चरण के सभी मैच भुवनेश्वर में खेले जाएंगे।HIL

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *