Ram Navami Shobhayatra: अदालत के फैसले के बाद निकली रामनवमी की शोभायात्रा

Ram-Navami-Shobhayatra, west bengal, kolkata, ramnavmi shobhayatra

Ram Navami Shobhayatra: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में कोलकाता (Kolkata) के भवानीपुर इलाके में सदभावना नाम के संगठन ने रामनवमी (Ram Navami) के मौके पर शोभायात्रा (Shobhayatra) निकाली। कलकत्ता हाईकोर्ट (Kolkata HC) ने इसकी इजाज़त दे दी थी।

Read Also: Malaika Arora- आप शादी कब कर रही हो? बेटे अरहान खान ने पॉडकास्ट में पूछे मां मलाइका अरोड़ा से ऐसे सवाल

रामनवमी शोभायात्रा: रामनवमी को भगवान श्री राम का जन्मदिवस माना जाता है और हाल में ही श्री राम के जन्मस्थान अयोध्या (Ayodhya) में भव्य मंदिर में उनकी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। भगवा कपड़ों मे लोग कोलकाता (Kolkata) की सड़कों पर उतरे और भगवान राम की तस्वीर वाली गाड़ी के पीछे मूर्ति का झंडा लेकर चले। शोभायात्रा (Shobhayatra) के साथ साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी भी चल रहे थे।

श्रद्धालुओं में रामनवमी की खुशी- शोभायात्रा (Shobhayatra) में शामिल श्रद्धालुओं का कहना है कि इस बार रामनवमी की खुशी दोगुनी है, क्योंकि अयोध्या मे रामलला अपने भवन में विराजमान हैं। श्रद्धालुओं के मुताबिक शोभायात्रा के लिए प्रशासन से उन्हें पूरा सहयोग मिला। अदालत के निर्देश के मुताबिक शोभायात्रा में 2 सौ से ज्यादा की संख्या नहीं होनी चाहिए। इस की निगरानी के लिए पांच वॉलंटियर लगाने को भी कहा गया। पश्चिम बंगाल (West Bengal) सरकार ने पिछले साल शोभायात्रा के दौरान हुए तनाव का हवाला दिया जिससे जुड़े मामले में अभी एनआईए की जांच चल रही है।

Read Also: Jhelum River Accident: शवों की तलाश के लिए जारी रहेगा ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन

कोलकाता हाईकोर्ट का फैसला- कोलकाता (Kolkata) के निवासी रमेश सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं के द्वारा हर वर्ष ये शोभायात्रा निकाला जाता है, इस बार जो माननीय हाईकोर्ट ने जो निर्देश दिया था, उसी के अनुरूप हम लोग हर्षोल्लास के साथ, इसमें कोई पॉलिटिकल एफीलिएशन नहीं है, हर वर्ग, हर पार्टी के लोग इसमें शामिल होके सब लोग मिल जुल के हंसी खुशी से ये शोभायात्रा निकाल रहे हैं। रामनवनी (Ram Navami) का जश्न इस बार दोगुना भी है, क्योंकि वहां राम मंदिर का, भगवान राम अपने निवास स्थान पहुंचे हैं, खुशी भी हम लोगों के अंदर में है। उसके साथ दोगुना उल्लास के साथ कार्यक्रम मना रहे हैं और सभी लोग इसमें शामिल हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *