Ram Rahim: गुरमीत राम रहीम को बुधवार यानी की आज 9 अप्रैल की सुबह सुनारिया जेल से सिरसा स्थित अपने आश्रम के लिए 21 दिन की फरलो पर रिहा किया गया। इससे पहले राम रहीम दिल्ली चुनाव से पहले 30 दिन की पैरोल पर बाहर आया था। इस तरह पिछले चार सालों में कुल 13वीं बार राम रहीम जेल से बाहर आया है।
Read Also: आइजोल और लेंगपुई हवाई अड्डे के बीच बेहतर होगी कनेक्टिविटी, त्लावंग नदी पर बनाया जा रहा है पुल
बता दें, अगस्त 2017 में दो शिष्याओं से रेप के लिए 20 साल जेल की सजा सुनाए जाने के बाद 28 जनवरी को उसे 30 दिनों की पैरोल दी गई थी। सिरसा मुख्यालय वाले डेरा सच्चा सौदा के हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और अन्य राज्यों में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। हरियाणा में सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल और हिसार सहित कई जिलों में डेरा के अनुयायियों की अच्छी खासी संख्या है।
