PM मोदी सऊदी अरब के लिए हुए रवाना, कहा- दोनों देशों के संबंध रणनीतिक स्तर पर प्रगाढ़ हुए हैं

PM Modi Saudi Arabia visit, India-Saudi Arabia relations, Defense and security cooperation, Regional stability, Maritime neighbors, Cyber security collaboration, Crown Prince Mohammed bin Salman"

PM Modi Saudi Arabia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि सऊदी अरब के साथ अपने लंबे और ऐतिहासिक संबंधों को भारत बहुत महत्व देता है।उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच संबंधों ने रणनीतिक स्तर पर प्रगाढ़ता और गति हासिल की है। सऊदी अरब के वली अहद (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा से पहले अपने प्रस्थान वक्तव्य में मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने रक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा और लोगों के बीच संबंधों के क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभकारी और ठोस साझेदारी विकसित की है.

Read also-दिल्ली के यमुना विहार इलाके में युवक पर चाकू से हमला, इलाज जारी

मोदी ने कहा कि क्षेत्रीय शांति, समृद्धि, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए हमारी साझा रुचि और प्रतिबद्धता रही है।उन्होंने कहा कि यह देश की उनकी तीसरी और ऐतिहासिक शहर जेद्दा की पहली यात्रा होगी। उन्होंने कहा कि वह 2023 में मोहम्मद बिन सलमान की भारत की अत्यधिक सफल राजकीय यात्रा के बाद अपनी इस यात्रा को लेकर और ‘स्ट्रटजिक पार्टनरशिप काउंसिल’ की दूसरी बैठक में भाग लेने के लिए उत्सुक हैं।

Read also- रामबन में बादल फटने के बाद तबाही का मंजर, रेस्क्यू ऑपरेशन में लग सकते हैं छह दिन

मोदी ने वली अहद सलमान के लिए ‘‘मेरे भाई’’ संबोधन का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि वह सऊदी अरब में भारतीय समुदाय से जुड़ने के लिए भी उत्सुक हैं, जो दोनों देशों के बीच जीवंत सेतु के रूप में सतत काम कर रहा है और सांस्कृतिक एवं मानवीय संबंधों को मजबूत करने में बहुत बड़ा योगदान देता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *