रणजीत मर्डर केस: गुरमीत राम रहीम सिंह को उम्र कैद की सजा

पंचकूला: रंजीत सिंह की हत्या के मामले में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है।

सीबीआई की विशेष अदालत में 4 आरोपियों को पेश किया था, सीबीआई की विशेष अदालत रंजीत सिंह की हत्या के मामले में राम रहीम समेत 5 दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है।

राम रहीम पर 31 लाख का जुर्माना लगाया गया है। पंचकूला डीसीपी ने शहर में धारा-144 लागू कर दी है।

शहर में 17 नाके लगाए गए हैं और 700 जवान तैनात किए गए हैं। सीबीआई कोर्ट परिसर और चारों प्रवेशद्वार पर आईटीबीपी की चार टुकड़ियां तैनात हैं और इसके अलावा सभी जगह पुलिस की ओर से नजर रखी जा रही है।

इस मामले में अन्य दोषी कृष्ण, सबदिल, जसवीर, अवतार को भी उम्रकैद की सजा, 19 साल बाद मृतक रंजीत सिंह के परिवार को इंसाफ मिला है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *