जडेजा का जलवा, जडेजा ने छोड़ा सबको पीछे

ravindra jadeja news, जडेजा का जलवा, जडेजा ने छोड़ा सबको पीछे.............

अमन पांडेय : बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 के शुरुआती दो टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के रवींद्र जडेजा का कोई तोड़ नहीं ढूंढ पाई। साल 2017 में भी ऐसा ही हुआ था,जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में जडेजा ने 25 विकेट हासिल किए थे। लेकिन इन पांच साल में काफी कुछ बदल गया है, क्योंकि रवींद्र जडेजा तब एक ऐसे खिलाड़ी थे जो बॉलिंग के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर लेते थे। लेकिन साल 2023 में यह नज़रिया बदला है और वह परफेक्ट ऑलराउंडर उभरकर आए हैं।                  ravindra jadeja news

आईसीसी की रैंकिंग में रवींद्र जडेजा इस वक्त टेस्ट में नंबर-1 ऑलराउंडर हैं, उनको टक्कर देने वाला कोई नहीं है। खास बात यह है कि रविचंद्रन अश्विन ही रैंकिंग में उनका मुकाबला करते नज़र आते हैं। रवींद्र जडेजा को लेकर लगातार यह कहा जाता रहा था कि वह बल्लेबाजी में बड़ा योगदान दे सकते है, क्योंकि घरेलू क्रिकेट में उनके नाम तिहरे शतक हैं। ऐसे में टीम इंडीया को उनसे बड़ी उम्मीद रहती थी।

Read also: दिल्ली मेयर चुनाव में AAP प्रत्याशी की जीत

बॉलिंग में भी हैं आगे
अगर बात बॉलिंग की जाय तो रवींद्र जडेजा 1 जनवरी 2018 से अभी तक करीब 100 विकेट ले चुके है। इस कार्यकाल में रविचंद्रन अश्र्विन ने 35 मैच में 159 विकेट निकाले हैं, जबकि रवींद्र जडेजा ने 27 मैच में 94 विकेट निकाले हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

ravindra jadeja news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *