कर्णप्रयाग में पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग को लेकर हुंकार रैली का आयोजन

Rudraprayag Latest news, कर्णप्रयाग में पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग को .......

(पंकज गैरोला): राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने कर्णप्रयाग में पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग को लेकर हुंकार रैली का आयोजन किया। इस दौरान रैली में राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारी के साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के हजारों कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। संयुक्त मोर्चा ने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से मांग पर कार्रवाई न करने पर नाराजगी जताते हुए आंदोलन को देश भर में गति देने की बात कही। नगर में आयोजित रैली के बाद भी सभा को संबोधित करते हुए मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी सिंह रावत ने कहा आने वाला समय केंद्र सरकार के लिए निर्णायक समय है।                  Rudraprayag Latest news

कई राज्यों में पुरानी पेंशन बहाली हो चुकी है। उत्तराखंड में कार्मिक लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलनरत हैं। धामी सरकार को चाहिए कि कर्मचारी के हित में शीघ्र पुरानी पेंशन बहाल करें। नई पेंशन स्कीम शिक्षक, कर्मचारी के हित में नहीं है, इसके कई दुष्परिणाम देखने को मिल रहे हैं। पेंशन हुंकार रैली के माध्यम से राज्य सरकार से जल्द ही पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हैं।

Read also: सीईटी को लेकर सरकार के नये फैसले के विरोध में युवाओं का गुस्सा फूटा, सड़कों पर विरोध में उतरे

कर्मचारियों ने कहा कि 2005 के बाद से इस पुरानी पेंशन योजना को बंद करके बहुत बड़ा अन्याय कर्मचारियों के साथ किया गया है। अब भूल सुधार का समय है। सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की एकता और ताकत को नजरअंदाज नहीं कर सकते। यदि सरकार जल्द ही कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाती तो इसके परिणाम आने वाले लोकसभा चुनाव में देखने के मिलेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Rudraprayag Latest news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *