ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से किया स्वागत

PM Modi Warm Welcome:

PM Modi Warm Welcome: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए रूस के कजान पहुंचने पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें रूसी नागरिक कृष्ण भजन गाते दिख रहे हैं और पीएम मोदी हाथ जोड़कर उन्हें सुन रहे हैं।होटल पहुंचने पर वहां मौजूद बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों ने ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ पीएम का स्वागत किया। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर मंगलवार को कजान में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

Read also-पीएम मोदी का रूस के कजान पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से हो – प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “पिछले तीन महीनों में मेरा दो बार रूस आना हमारे करीबी समन्वय और मित्रता को दर्शाता है। जुलाई में मॉस्को में हुई हमारी समिट से हर क्षेत्र में हमारे सहयोग को बल मिला है।”प्रधानमंत्री ने कहा, “हम रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के मुद्दे पर लगातार संपर्क में हैं। जैसा कि मैंने पहले कहा कि हमारा मानना है कि समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए।’’

हम शांति का पूर्ण समर्थन करते हैं- उन्होंने कहा, “हम शांति और स्थिरता की जल्द बहाली का पूर्ण समर्थन करते हैं। हमारी सभी कोशिश मानवता को प्राथमिकता देती हैं। भारत आने वाले समय में हर संभव मदद करने के लिए तैयार है।”प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारे पास इन सभी मुद्दों पर चर्चा करने का मौका है।

Read also-Cloudburst: बेंगलुरू में बादल फटने से मची तबाही, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी 

व्लादिमीर पुतिन, राष्ट्रपति, रूस: मुझे याद है कि हमारी जुलाई की मुलाकात की याद है, जब हमारी बहुत अच्छी चर्चा हुई। बहुत विषयों पर। इसके बीच हम टेलीफोन पर कई बार हमने बात की। कजान आने का आमंत्रण स्वीकार करने के लिए मैं आपका बहुत आभारी हूं। आज हम ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे और डिनर के समय हम भी बात करेंगे दूसरे नेताओं के साथ। आज आने वाले ब्रिक्स के दौरान समिट के दौरान हमें कई बहुत महत्वपूर्ण निर्णय पूरा करना चाहिए, तो एक बार फिर कजान में आपका स्वागत है।”

कज़ान में खुला भारतीय वाणिज्य दूतावास- अंतर-सरकारी आयोग की अगली बैठक 12 दिसंबर को नई दिल्ली में होने वाली है। हमारे प्रोजेक्ट लगातार डेवलप हो रहे हैं। आपने कज़ान में भारतीय वाणिज्य दूतावास खोलने का फैसला लिया है। हम इसका स्वागत करते हैं। भारत की राजनैतिक मौजूदगी से हमारे सहयोग को फायदा मिलेगा। हम आपको और आपके प्रतिनिधिमंडल को रूस में देखकर बहुत खुश हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *