मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, आशीष शेलार के आवास पर सलमान खान ने की पूजा-अर्चना

Salman Khan:

Salman Khan: इन दिनों मुंबई में धूमधाम से मनाए जा रहे गणेशोत्सव के बीच बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार के घर पूजा में पहुंचे।इस दौरान सलमान आरती में शामिल हुए और बप्पा का आशीर्वाद लिया। उन्होंने टीका लगवाने के साथ ही प्रसाद भी लिया। उन्होेंने उत्सव में मौजूद लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।इस मौके पर सलमान ने चेक की शर्ट और नीली पैंट पहनी हुई थी। Salman Khan

Read Also- अभिनेत्री मोना सिंह ने टीवी शो जस्सी जैसी कोई नहीं’ के 22 साल पूरे होने पर खुशी जताई

पिछले हफ्ते ही, सलमान और उनके परिवार ने संगीत, ढोल और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान गणेश को भावभीनी विदाई दी थी।अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था जिसमें परिवार का हर सदस्य विसर्जन से पहले बारी-बारी से बप्पा को गोद में उठाए हुए दिखाई दे रहा था।गणेश चतुर्थी, दस दिवसीय उत्सव है जो हिंदू माह भाद्रपद के चौथे दिन से शुरू होता है। ये उत्सव चतुर्थी से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी को खत्म होता है।Salman Khan

Read Also- Sports News: वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य जीतने के बाद चिराग शेट्टी बोले- ये पदक हमारी वापसी का प्रतीक

बृहन्मुंबई नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को मुंबई में गणेशोत्सव के पांचवें दिन समुद्र, विसर्जन के लिए बनाए गए तालाबों और दूसरे जलाशयों में भगवान गणेश की 17,000 से ज्यादा मूर्तियों का विसर्जन किया गया। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि इस दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है 17,106 मूर्तियों में से 16,816 घर पर रखी घई
गणपति की मूर्तियां, लगभग 275 गणेश पंडालों की मूर्तियां और देवी हरतालिका की 15 मूर्तियां शामिल हैं।Salman Khan

10 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में भक्त डेढ़ दिन के बाद और पांचवें और सातवें दिन मूर्तियों का विसर्जन करते हैं। ये उत्सव गणेश चतुर्थी (27 अगस्त) से शुरू हुआ और अनंत चतुर्दशी (छह सितंबर) को समाप्त होगा।इससे पहले शुक्रवार को डेढ़ दिन बाद गणपति की कुल 60,177 मूर्तियों का अलग-अलग जलाशयों और कृत्रिम तालाबों में विसर्जन किया गया। इनमें से 29,683 मूर्तियां प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) से बनी थीं और 30,494 इको-फ्रेंडली मूर्तियां थीं।Salman Khan

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *