महाराष्ट्र को मिलकर लूट रहे हैं सीएम शिंदे, डिप्टी सीएम फडणवीस और अजित पवार- संजय राउत

शिवसेना सांसद संजय राउत का कहना है कि माननीय एकनाथ शिंदे, अजित पवार और देवेन्द्र फडणवीस को महाराष्ट्र में हो रही लूट के बारे में महाराष्ट्र की जनता को बताने की जरूरत है। महाराष्ट्र में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हजारों करोड़ रुपये से अधिक की लूट की गई है और मैं इस लूट की तुलना मेहुल चोकसी, नीरव मोदी और विजय माल्या की लूट से करता हूं। वे बैंक लूटते थे और ये महाराष्ट्र का खजाना लूट रहे हैं।”

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने सोमवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार पर कहा कि “महाराष्ट्र में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हजारों करोड़ रुपये सरकार ने ही लूट लिए हैं। इस लूट की तुलना मेहुल चोकसी, नीरव मोदी और विजय माल्या की लूट से करता हूं।”

Read also – 31 अगस्त को मुंबई में इंडिया गठबंधन का प्रतीक चिन्ह होगा जारी

राउत ने कहा, “एकनाथ शिंदे, अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के लोगों को महाराष्ट्र में हो रही लूट के बारे में बताने की जरूरत है।एनसीपी नेता अजित पवार महाराष्ट्र में शिवसेना-बीजेपी सरकार में उपमुख्यमंत्री बने थेे। उनके साथ एनसीपी के आठ अन्य विधायकों ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। शरद पवार की पार्टी राज्य में शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के साथ विपक्षी महा विकास अघाड़ी के साथ है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *