सऊदी अरब में 12 से 18 आयु वर्ग के किशोरों का कोविड टीकाकरण शुरु

रियाद: सऊदी अरब सरकार ने देश में 12 से 18 वर्ष की आयु के किशोरों का कोविड टीकाकरण शुरू किए जाने की घोषणा की है।

सऊदी स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर लिखा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने फाइजर कोविड वैक्सीन के साथ 12 से 18 वर्ष की आयु के किशोरों के टीकाकरण की शुरुआत कर दी है।

मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 1.70 करोड़ लोगों को कोविड वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, सऊदी अरब में अब तक 4,83,221 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं तथा 7775 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *