Sawan Shivratri 2024: देशभर में सावन शिवरात्रि की धूम, शिवालयों में उमड़े शिवभक्त

Sawan Shivratri 2024: देवों के देव महादेव को मनाने के लिए देशभर में शिवभक्त आज सावन शिवरात्रि(Sawan Shivratri ) का महापर्व मना रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर भी कांवड़िए बम-बम भोले के जयकारों के साथ गंगाजल लेकर हरिद्वार से वापस लौट रहे हैं। कांवड़िए अब इसी गंगा जल से नीलकंठ महादेव का जलाभिषेक कर अपने जीवन को कृतार्थ करेंगे। वहीं शिव मंदिरों में भोले बाबा को मनाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। आइए जानते हैं सावन शिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है।

Read Also:  बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु का सफर खत्म, चीनी खिलाड़ी ने प्री क्वार्टर फाइनल में हराया

सावन शिवरात्रि 2024

आपको बता दें, इस बार सावन शिवरात्रि(Sawan Shivratri) का महापर्व तिथि अनुसार 2 अगस्त, 2024 को यानी आज शुक्रवार के दिन मनाया जा रहा है। सावन शिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त चतुर्दशी तिथि के अनुसार 2 अगस्त 2024 को दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर और 3 अगस्त 2024 को दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर चतुर्दशी तिथि समाप्त होने तक है। इस समय शिव जी का जलाभिषेक करना बेहद शुभ और फलदायी होगा।

Read Also: दिल्ली-NCR में बारिश आज भी मचाएगी तबाही? मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

सावन शिवरात्रि के दिन भगवान शंकर को विधि-विधान के साथ गंगा जल, बेलपत्र, पुष्प, धूप-दीप और भोग चढ़ाने के बाद शिव मंत्र का जप किया जाता है। भोले भंडारी को मनाने के लिए देशभर के विभिन्न शिवालयों में शिवभक्तों का तांता लगा हुआ है। भोले की भक्ति में रमे श्रद्धालु अपने-अपने क्षेत्रों के शिव मंदिरों में पूजा-पाठ कर बाबा का आशीर्वाद ले रहे हैं, वहीं दिल्ली-एनसीआर में कांवड़िए भी हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर वापस लौट रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *