Sawan Somwar: सावन सोमवार व्रत में क्या खाना चाहिए ,जानिए

(दीपा पाल )-Sawan Somwar: सावन के पावन महिने की शुरूआत 4 जुलाई से हो गई है। आपको बता दे कि सावन का पहला सोमवार 11 जुलाई का था । सावन का महिना भगवान भोलेनाथ का प्रिय समय होता हैं। इस महीने में पड़ने वाले सोमवार के दिन शिवजी की खास पुजा अर्चना की जाती हैं । शिव भक्तों के लिए सावन में पड़ने वाले सोमवार का बहुत महत्व होता है। न्यता ये है कि सावन के महीने मे सोमवार को व्रत रखने से कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए सावन सोमवार का उपवास करती हैं ।मान्यता ये भी हैं कि सावन महीने मे सोमवार के दिन उपवास करने और भोलेनाथ के दर्शन व पूजा अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।
आइए हम आपको बताते है कि सावन के सोमवार के उपवास मे क्या खाना चाहिए…..Sawan Somwar

Read also –राजधानी में बाढ़ से जुड़ी खबरों के प्रमुख अपडेट, आपके लिए जानना है बेहद जरूरी

सावन सोमवार व्रत में क्या खाना चाहिए’
*फल उपवास के लिए सबसे उत्तम आहार माना जाता हैं अगर आप सावन सोमवार का उपवास रख रहें हैं तो आप फलाहार कर सकते हैं । कोई भी फल खा सकते हैं । ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

*कुछ लोग व्रत के दौरान आलू का सेवन करते हैं। इसे आप उबालकर सेंधा नमक के साथ खा सकते हैं।लेकिन ध्यान रहे कि इसे बार-बार न खाएं शाम के समय में बस एक बार इसका सेवन करें।

*सावन के व्रत में साबूदाने का सेवन कर सकते हैं इसके आलावा आप साबूदाने की  खीर, खिचड़ी या पकौड़ी के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं।

*सावन व्रत के दौरान आप कच्चे नारियल का भी सेवन कर सकते हैं ये एनर्जी देने का काम करता है। साथ ही ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप नारियल का सेंवन करते हैं तो पूरे दिन चुस्त और दुरुस्त बने रहेंगे।

*सावन सोमवार व्रत के दौरान पेठे का भी सेवन किया जा सकता है। दरअसल, ये एक फल से ही बना होता है।इसलिए इसे उपवास के दौरान खाया जाता हैं

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *