मुंबई में ढही 4 मंजिला इमारत, मलबा हटाने का काम जारी

Mumbai

Mumbai: अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण मुंबई (Mumbai) के भिंडी बाजार इलाके में गुरुवार देर रात चार मंजिला खाली इमारत आंशिक रूप से ढह गई।  अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। अग्निशमन कर्मी घटनास्थल पर हैं और मलबा हटाने का काम कर रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि ये घटना निशानपाड़ा रोड पर खोजा जमातखाना के पास रात करीब साढ़े 12 बजे हुई। उन्होंने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार इमारत जर्जर थी और इस कारण उसमें कोई नहीं रह रहा था।

Read Also: संसद पर आतंकी हमले की 23वीं बरसी, PM Modi समेत कई नेताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

अधिकारी के अनुसार तलाश और बचाव अभियान के लिए फायर डिपार्टमेंट के 5 गाड़ियां घटनास्थल पर भेजे गए। जिसे घटना के बाद इमारत के पास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *